Business News

अर्काडिया बायोसाइंसेज को रेसिसटैंट स्टार्च व्हीट टेक्नालॉजी के लिए अमेरिकी पेटेंट मिला

Business Wire India

कृषि टेक्नालॉजी कंपनी अर्काडिया बायोसाइंसेज, इंक (नैसडैक : आरकेडीए) ने एलान किया है कि अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय ने कंपनी को अमेरिकी पेटेंट संख्या 9,150,839 आवंटित किया है जो व्हीट विद इंक्रीज्ड स्टार्च लेवल (“Wheat with Increased Resistant Starch Levels.”) के लिए है। यह पेटेंट अर्काडिया की रेसिसटैंट स्टार्च (आरएस) व्हीट (गेहूं) की श्रृंखला के लिए है जिसे गैर जेनेटिकली संशोधित किया गया है।

अर्काडिया के आरएस व्हीट का विकास कंपनी के स्वामित्व वाली व्हीट जेनेटिक डायवर्सिटी लायब्रेरी के उपयोग से हुआ है। यह गेहूं की श्रृंखला का सघन और विशिष्ट साधन है जहां जेनेटिक गठन और जीन फंक्शन में सघन बदलाव है। आरएस व्हीट प्रोजेक्ट के लिए धन अमेरिकी नेशनल इंस्टीट्यूट्स फॉर हेल्थ (एनआईएच) के ग्रांट का भाग था और इस समय यह अर्काडिया के विकास क्रम के चौथे चरण में है।

रेसिसटैंट स्टार्च डायट्री फाइबर का एक रूप है जो सामान्य स्टार्च की तुलना में धीरे-धीरे पचता है। धीरे-धीरे पचने से ग्लूकोज धीरे-धीरे निकल कर रक्तप्रवाह में जाता है। इसलिए आरएस गेहूं से बने खाद्यपदार्थ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। रेसिसटैंट स्टार्च भी आंतों में फरमेंट किया जता है ताकि अतिरिक्त कोलोन स्वास्थ्य लाभ मुहैया कराए जा सकें।

गेहूं की परंपरागत किस्मों की तुलना में अर्काडिया के आरएस गेहूं में कुल डायट्री फाइबर का स्तर बहुत ज्यादा होता है जबकि परंपरागत गेंहूं में रेसिस्टैंट स्टार्च बहुत कम होता है। कुल डायट्री फाइबर संपूर्ण अनाज में और खासतौर से रीफाइन्ड सफेद आटे में भी ज्यादा होता है। अध्ययन में रेसिसटैंट स्टार्च का संबंध बेहतर इंसुलिन संवेदनशीलता, खून में ग्लूकोज के निम्न स्तर और परितृप्ति से जोड़ा गया है। इससे उन लोगों को लाभ होता है जिन्हें डायबिटीज, डायबिटीज से पहले की स्थिति और मोटापा है।    

अर्काडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ एरिक रे ने कहा, “गेहूं दुनिया की सबसे ज्यादा खेती वाली फसल है इसलिए रेसिसटैंट स्टार्च के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले लाभ पर खास फोकस रहता है। आरएस व्हीट गेहूं आधारित होल फूड जैसे पास्ता, ब्रेड और अन्य बेक किए हुए ऐसे आयटम के लिए संभावना तैयार करता है जिसमें फाइबर ज्यादा होता है और एडिटिव कम। इस तरह के खाद्यपदार्थ का स्वाद और काम रीफाइन्ड गेहूं जैसा हो सकता है पर स्वास्थ्य के लिए इनके लाभ अच्छे-खासे हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य के प्रति जोरदार योगदान हो सकता है और अर्काडिया के लिए यह एक अहम वित्तीय मौका है।”

साबूत अनाज और उच्च फाइबर वाले खाद्यपदार्थ का अंतरराष्ट्रीय बाजार 2020 तक $29.5 अरब का हो जाने का अनुमान है। ग्लोबल इंडस्ट्री एनालिस्ट इंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य और स्वस्थ रहने पर उपभोक्ताओं की ओर से ज्यादा ध्यान दिए जाने, साबूत अनाज और फाइबर से समृद्ध आहार के फायदों के प्रति जागरूकता बढ़ने  के कारण बाजार के इस विकास की उम्मीद है। यूएसडीए रोज आहार में 25-38 ग्राम फाइबर लेने की सिफारिश करता है पर अमेरिका के लोग रोज औसतन 16 ग्राम फाइबर का ही सेवन करते हैं। इसके अलावा, कई देशों में फाइबर की खपत अनुशंसित स्तर से कम है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की इन सिफारिशों के बावजूद कि रोज कम से कम 25 ग्राम फाइबर की खपत होनी चाहिए।     

इस प्रमुख अमेरिकी पेटेंट को जारी किए जाने से अर्काडिया के ग्लोबल पेटेंट पोर्टफोलियो का और विस्तार होता है तथा इसमें 170 से ज्यादा पेटेंट और पेटेंट एपलीकेशन हैं जो अर्काडिया के स्वामित्व या उसके विशिष्ट नियंत्रण में है।  

अरकाडिया बायोसाइंसेज, इंक के बारे में

सिएटल, वाशिंगटन और फीनिक्स, एरिजोना में अतिरिक्त इकाइयों के साथ डेविस, कैलिफोर्निया आधार वाली अरकाडिया बायोसाइंसेज (नैसडैक: आरकेडीए) कृषि उत्पादों का विकास करती है जो किसानों के लिए अतिरिक्त मूल्य तैयार करते हैं और साथ ही पर्यावरण को बेहतर बनाने तथा मानव स्वास्थ्य को बेहतर करने का काम करते हैं। अर्काडिया की एग्रोनोमिक विशेषताओं में सबों का मकसद कृषि उत्पादन को आर्थिक रूप से ज्यादा कार्यकुशल और पर्यावरण के लिहाज से अनुकूल बनाना है। इनमें नाइट्रोजन यूज एफिसियंसी, वाटर यूज एफिसियंसी, सैलिनिटी टॉलरेंस, हीट टॉलरेंस और हर्बिसाइट टॉलरेंस शामिल हैं। अर्काडिया की पोषण विशेषताओं और उत्पादों का लक्ष्य निम्न उत्पादन लागत में स्वास्थ्यकर अवयव तथा संपूर्ण आहार तैयार करना है। कंपनी को हाल में ग्लोबल क्लीनटेक 100 में सूचीबद्ध किया गया है और पूर्व में इसे एमआईटी टेक्नालॉजी समीक्षा की 50 स्मार्टेस्ट कंपनियों में से एक घोषित किया गया था। ज्यादा जानकारी के लिए www.arcadiabio.com पर आइए। 

भविष्य उन्मुख बयान के संबंध में नोट

इस प्रेस विज्ञप्ति में 1995 के प्राइवेट सिक्यूरिटीज लिटिगेशन रीफॉर्म्स ऐक्ट के मायने के तहत भविष्य उन्मुख बयान हैं। इनमें कंपनी के आरएस व्हीट प्रोग्राम से संबंधित बयान शामिल हैं। भविष्य उन्मुख बयान जोखिमों और अनिश्चितताओं से जुड़े होते हैं और इनकी वजह से वास्तविक परिणाम काफी अलग हो सकते हैं और घोषित परिणामों को भविष्य के प्रदर्शन का संकेत नहीं माना जाना चाहिए। इन जोखिमों और अनिश्चितताओं में शामिल है पर यहीं तक सीमित नहीं है – कंपनी और इसके साझेदारों तथा सहयोगियों की गेहूं की अपेक्षित गुणवत्ता खासियतों की पहचान और उसे अलग करने की योग्यता, आरएस गेहूं श्रृंखला समेत कंपनी और इसके साझेदारों की व्यावसायिक उत्पादों का विकास करने की योग्यता, कंपनी के कारोबार को प्रभावित करने वाले कानूनों और नियमों का कंपनी द्वारा अनुपालन और और ऐसे कानूनों तथा नियमों में बदलाव, कंपनी की भविष्य में पूंजी की आवश्यकता और पूंजी की आवश्यकताओं की पूर्ति करने की इसकी योग्यता और अन्य जोखिम जिनका उल्लेख सिक्यूरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन में समय समय पर दाखिल कंपनी के विवरणों में किया गया है। इसमें अर्काडिया की तिमाही रिपोर्ट में बताए गए जोखिम शामिल है जिसका जिक्र फॉर्म 10 क्यू में किया गया है और यह 30 जून 2015 को समाप्त तिमाही के लिए है। ये भविष्य उन्मुख बयान सिर्फ उस तारीख की बात करते हैं जिस दिन जारी किए गए हैं और अर्काडिया बायोसाइंसेज इंक इन भविष्य उन्मुख बयानों को अद्यतन करने की किसी जिम्मेदारी से इनकार करती है।


https://cts.businesswire.com/ct/CT?id=bwnews&sty=20150917005323r1&sid=indbw&distro=nx&lang=enबिजनेसवायर डॉट कॉम (businesswire.com) पर स्रोत रूपांतर देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20151012005221/en/
 
संपर्क :
अर्काडिया बायोसाइंसेज
जेफ्फ बेरगाऊ  +1-312-217-0419
jeff.bergau@arcadiabio.com